फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: शिवपाल यादव ने किया साफ, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव; बोले-भाजपा को नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Thu, 14 Mar 2024 12:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को कई सीटों पर प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे है। सपा सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पार्टी का आदेश मिला है बदायूं जा रहा हूं। 
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर तंज कसा। कहा कि भाजपा को कई सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सपा और गठबंधन के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।

विज्ञापन


शिवपाल यादव बदायूं जा रहे थे। रास्ते में मैनपुरी में रुके तो पत्रकारों से भी बातचीत की। कहा कि पार्टी का आदेश मिला है। बदायूं जा रहा हूं। बदायूं की सीट को जीतकर आऊंगा। भाजपा इस बार मैनपुरी में पूरा जोर लगा रही है। लेकिन, समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी जीतेंगे। 

कहा कि सपा को सभी वर्गों का वोट हमेशा मिला है। हम सभी 80 की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा CAA लागू करने पर कहा कि अब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए इस तरह के कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें