प्रत्येक सोमवार को पूजा के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालु
चांदेश्वर धाम मंदिर नगर ही नहीं जिले के शिव भक्तों की पहली पसंद है। जब भी भगवान भोलेनाथ का कोई दिवस आता है तो लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए इस मंदिर में पहुंचते हैं। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था खुद भक्तों के हाथ ही में होती है। भक्त लाइन में लगकर ही मंदिर के अंदर पहुंचते हैं और यहां पूजा अर्चना करते हैं। हर सप्ताह सोमवार को यहां पूजा करने वाले भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ेंः-NEET UG Counselling 2023: कार्यक्रम हो गया जारी, जानें कब और कैसे कर सकेंगे पंजीकरण व च्वाइस लॉक
भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूरी
मंदिर के पुजारी सर्वात्मानंद बताते हैं कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन के साथ आता है। भगवान भोलेनाथ की उस पर कृपा होती है। वह कभी निराश नहीं जा सकता। शिव की कृपा से उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। महाशिव रात्रि पर यहां भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जाता है।
पुजारी सर्वात्मानंद ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यहां केवल सोमवार ही नहीं हर रोज सुबह-शाम भक्त पहुंचते हैं। दिन के समय भी भक्तों का आना-जाना रहता है। इसलिए मंदिर के द्वार सुबह चार बजे ही खोल दिए जाते हैं।