फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सात जन्म साथ निभाने का वादा, प्रपोज-डे पर किया प्यार का इजहार

Mon, 09 Feb 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो34 प्रपोज-डे पर पत्नी को फूल का गुलदस्ता देते सीए संदीप अग्रवाल
विज्ञापन
मैनपुरी। भावनाओं को व्यक्त करने वाले वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। वीक के दूसरे दिन युवाओं ने सात जन्म साथ निभाने वादे के साथ प्यार का इजहार कर प्रपोज डे मनाया। पार्काें और रेस्त्रां में चहल-पहल नजर आई। वहीं, उपहार की दुकानों पर भी वैलेंटाइन स्पेशल उपहारों की भरमार है।
विज्ञापन

7 से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। 7 फरवरी को रोज डे, 8 को प्रपोज डे, 9 को चॉकलेट डे, 10 को टेडी डे, 11 को प्रॉमिस डे, 12 को किस डे, 13 को हग डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। रविवार को वीक के दूसरे दिन युवाओं ने हमेशा साथ रहने और रिश्ते में प्यार बनाए रखने के वादे के साथ साथी को प्रपोज किया।
लोहिया पार्क, फूलबाग सहित होटल और रेस्त्रां में युवा जोड़ों की भीड़ नजर आई। वहीं, घर पर पति ने भी अपनी पत्नी को प्रपोज करके रिश्ते को अटूट बनाया।



लुभा रहे वैलेंटाइन स्पेशल उपहार
शहर के स्टेशन रोड, मंडी धर्मदास, कचहरी रोड, सदर बाजार, बजाजा बाजार, करहल रोड आदि प्रमुख बाजारों में स्थित उपहार की दुकानों पर वैलेंटाइन उपहार युवक-युवतियों को लुभा रहे हैं। बाजार में युवतियों के लिए नेकलेस, लेडीज ब्रेसलेट, रिंग, गुलदस्ते, फूल, टेडी उपलब्ध हैं। वहीं, युवकों के लिए ब्रेसलेट, की-चेन, पर्स, अंगूठी सहित विभिन्न तरह के उपहारों की खूब मांग हो रही है।
विज्ञापन




आज रहेगी चॉकलेट डे की धूम
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन सोमवार को चॉकलेट डे मनाया जाएगा। दुकानाें पर विभिन्न कंपनियों के चॉकलेट के पैकेट उपलब्ध हैं, जो युवक-युवतियों को खूब पसंद आ रहे है। युवा अपने साथी को चॉकलेट देकर अपनी दिल की बात दोहराएंगे और अपने रिश्ते में मिठास घोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें