फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 12 घंटे बाधित रही सौ से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति

Mon, 09 Feb 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 23 राजा का बाग में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराते निगम के कर्मी। स्रोत निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। राजा का बाग में रखे ट्रांसफॉर्मर में शनिवार की रात अचानक फॉल्ट हो गया। इससे मोहल्ले के करीब 110 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार को विद्युत निगम की ओर से नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराकर करीब 12 घंटे बाद आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड शहरी के देवी रोड उपकेंद्र क्षेत्र से पोषित राजा का बाग में नाले के किनारे 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। रात करीब तीन बजे बंदर ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आ गया। इससे ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट हो गया और राजा के बाग के गली नंबर छह, सात, आठ, नौ और दस ए-बी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सूचना मिलने के बाद उपकेंद्र के जेई धर्मेंद्र भदौरिया और नोडल विमल कुमार ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कराकर सप्लाई चालू कराने के प्रयास किए। ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण सप्लाई चालू नहीं हो सकी। रविवार को निगम की ओर से नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराकर आपूर्ति सुचारू कराई गई है।
विज्ञापन




पानी के लिए परेशान हुए लोग
राजा का बाग के गली नंबर छह, सात, आठ, नौ और दस ए-बी के करीब 110 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई। लाइट न आने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, घरों के इनवर्टर डाउन होने से लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें