बाजार में आने लगे दो हजार के नोट
लंबे समय बाद अब बाजार में दो हजार के नोट लेकर लोग पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा दो हजार के नोट पेट्रोल पंप और सराफ की दुकान पर लेकर लोग पहुंच रहे हैं। पेट्रोल पंप पर दो हजार के नोट अधिक आने से कर्मचारी बार बार खुले रुपये लेने ऑफिस में पहुंच रहे हैं। दो हजार के नोट का चलन बाजार में काफी समय से बंद सा हो गया था। बाजार में अधिकांशत: पांच सौ और दो सौ के नोट ही चलन में थे। एटीएम में भी पांच सौ और दो सौ के नोट की ही निकासी हो रही थी।
यह भी पढ़ेंः- Agra Weather News: आसमान से बरस रहे अंगारे, दहक उठी सड़कें, 24 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ने से तीन डिग्री
अफवाहों पर न दें ध्यान
अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी ने बताया कि दो हजार के नोट को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। बैंकों में एक बार में दस नोट बदल सकते हैं। खातों में भी दो हजार के नोट जमा किए जा सकते हैं। 30 सितंबर तक बैंक में दो हजार के नोट लिए जाएंगे। बैंक द्वारा दो हजार के नोट दिए नहीं जाएंगे।