फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अधिवक्ता को रास्ते में रोककर पीटा, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 04 Nov 2023 04:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दबंगों ने अधिवक्ता को रास्ते में रोककर पीटा। इसके बाद नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
थाना करहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक अधिवक्ता तहसील से लौट रहे थे। तभी नामजद लोगों ने रोक कर उनकी पिटाई कर दी। 10 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वहीं ग्राम न्यायालय से संबंधित एक मुकदमे की फाइल भी छीन कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी अनेग सिंह तहसील में अधिवक्ता हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार को वह तहसील जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़िया रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे। तभी वहां मौजूद अंकुश निवासी गढ़िया और टिंकू सिंह निवासी गांव विलंदा थाना कुर्रा ने पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ेंः- 'ऐसा नहीं हो सकता': सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, हकीकत सामने आई... तो एक पल में टूट गए सपने
विज्ञापन


अधिवक्ता पर डंडा और सरिया से हमला कर घायल कर दिया। जेब में रखे 10 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया। आरोपी ग्रामीण न्यायालय से संबंधित एक फाइल भी छीन कर ले गए। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: तो क्या शाहजहां ने नहीं बनवाया था ताजमहल, याचिका में किया गया दावा; पढ़ें दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

अधिवक्ता ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें