फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मैनपुरी की प्राइवेट बस में मिली युवक की लाश, शरीर मिले ऐसे निशान; देखकर कांप गए घरवाले

Sat, 04 Nov 2023 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

प्राइवेट बस में युवक की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

 
विज्ञापन
प्राइवेट बस में मिली युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में शनिवार सुबह छिबरामऊ तिराहे के पास खड़ी प्राइवेट बस से युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत कैसे हुई ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


धनकारी काजीटोला निवासी अतुल पाल प्राइवेट बस में हेल्पर था। परिवार के लोगों ने बताया कि वो रात को घर पर कम ही आता था। दिनभर काम करने के बाद रात को बस में हो सो जाता था।  मृतक के भाई  टिंकू ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात 10:00 बजे के लगभग अतुल पाल खाना खाकर सोने के लिए बस में चला आया, जब सुबह देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन बस में उसे देखने आए, जहां अतुल की लाश पड़ी हुई थी।

परिवार के लोगों ने बताया कि अतुल के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह का कहना है  कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें