वित्त मंत्री की निकाली प्रतीकात्मक अर्थी
- फोटो : अमर उजाला
सराफा व्यवसायियों को ज्वैलरी पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में आंदोलन जारी है। सोमवार को सराफा व्यवसायियों ने बाजार बंद रखकर वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। कहा कि उत्पाद शुल्क न हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को बाजार बंद कर संता-बसंता चौराहा से सराफा व्यवसायियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। जिसे बाजार में घुमाया गया। बाद में पुन: संता बसंता चौराहा पर पहुंचकर बैठक की। लव वर्मा ने कहा कि सराफा व्यवसायी पिछले 20 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार और वित्त मंत्री कोई सुनवाई नहीं कर रहे। अब वह लोग भी पीछे नहीं हटेंगे। सराफा व्यवसायी उत्पाद शुल्क वापस न होने पर आंदोलन जारी रखेंगे।
मनोज वर्मा ने कहा कि उत्पाद शुल्क वापस लेने के बारे में केंद्र सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसा लग रहा है कि सरकार को सराफा व्यवसायियों की कोई चिंता नहीं है। सरकार को यह सोचना चाहिए। बैठक में हिमांशु वर्मा, विमलेश, ज्ञान गुप्ता, कृष्ण कुमार पांडेय, विनय पंडित, छोटू, अंकित, अंकुर वर्मा, पंकज वर्मा आदि मौजूद थे।