ग्रामीणों ने लगाया लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का अब तक मुआवजा नहीं मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखाधिकारी चेक देने के नाम पर रिश्वत मांग रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेखाधिकारी की शिकायत कर जांच की मांग की है।
सोमवार को ग्राम नगला बख्ती, महानंद और नगला वंशी से बड़ी संख्या में लोग डीएम डीएम चंद्रपाल सिंह से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते फसल बर्बाद हो चुकी है। सहायता राशि के जो चेक दिए जा रहे हैं, उनके लेखपाल रिश्वत मांग रहे हैं। ऐसे में किसान परेशान और नाराज भी है। लेखपाल उक्त चेकों के वितरण के लिए उनसे दो हजार रुपये की मांग कर रहा है। ग्रामीण फतेह सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपाल ब्रह्मानंद से किसानों ने कई बार राहत चेक देने की मांग की। हर बार लेखपाल रिश्वत की मांग करता है, लेकिन ग्रामीणों ने रिश्वत न देने का फैसला लिया है। इस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सुनीता देवी, देवेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, जतेंद्र सिंह, लालाराम, मिथलेश, वीर मोहम्मद, विक्रम सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।