फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पिता ने फोन उठाया तो आवाज आई- बेटी मर चुकी है, भागते हुए पहुंचे तो ससुराली फरार थे, सामने शव पड़ा था

Wed, 12 Apr 2023 05:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में फोन की घंटी बजी तो पिता ने फोन उठाया। दूसरी तरफ से आवाज आई कि बेटी मर चुकी है। पिता व अन्य लोग भागते हुए पहुंचे तो मौके से ससुराली फरार थे। सामने बेटी का शव पड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बेटी की मौत की खबर मिली तो परिजन बेसुध होकर उसकी ससुराल पहुंचे। घर पर बेटी का शव पड़ा था। ससुराली फरार थे। दृश्य देखकर परिजन चीख पड़े। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। फरार ससुरालियों का तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के ग्वालटोली गांव निवासी रामसनेही ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बेटी खुशबू उर्फ रंगोली (22) की शादी अकबरपुर निवासी अजीत कुमार के साथ की थी। बुधवार की सुबह उनके पास एक फोन आया। उन्होंने फोन उठाया। सामने वाली की बात सुनी तो वह अवाक रह गए। 

'रंगोली की मौत हो गई है'

फोन करने वाले ने बताया कि बेटी रंगोली की मौत हो गई है। खबर पाकर पिता व अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे। बेटी के घर का दरवाजा खोला तो सामने ही उसका शव पड़ा था। दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। इधर-उधर नजर दौड़ाई तो घर में सन्नाटा पसरा था। घर से सभी ससुरालीजन फरार थे। 

ससुरालीजनों की तलाश में जुटी पुलिस

पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या करने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही फरार ससुरालीजनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें