दुकानों के पास बने मकानों पर भी तिरंगे लगाए गए। दुकानदारों ने खुद तिरंगा लगाकर दूसरे दुकानदारों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। कुछ युवाओं ने बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों को तिरंगे बांटे। दोपहर बाद तक बाजार पूरी तरह तिरंगामय हो गए। हर बाजार में दुकानों पर छोटे बड़े तिरंगा लगाए गए।
बाजार में जमकर बिके तिरंगे
खादी भंडार पर रही भीड़
खादी का तिरंगा खरीदने के लिए शहर के दोनों खादी भंडार पर लोगों की भीड़ रही। सदर बाजार और घंटाघर चौराहा स्थित खादी भंडार पर 500 रुपये से लेकर 3000 रूपये कीमत तक के तिरंगा बेचे गए।