उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच किलो चावल देकर सरकार ने जनता को गरीब बना दिया है। सरकार को शिक्षा की भी कोई चिंता नहीं है। भाजपा की सरकार बनवाने वाले व्यापारी वर्ग को जीएसटी को ईडी के दायरे में लाने से नुकसान हुआ है। मणिपुर और नूंह हरियाणा की घटनाओं पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। सरकार सरकारी संपत्तियों को बेचने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: जहरखुरानी गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को देते थे अंजाम
कहा कि 2024 में भाजपा की सरकार आने वाली नहीं है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, महाराज सिंह शाक्य, कार्यक्रम संयोजक शोभित शाक्य, नेमसिंह यादव, रामवीर शाक्य, श्याम सिंह प्रधान मौजूद रहे।