फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: धान के भूसे के नीचे छिपाई 14 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो10 मिनी ट्रक से बरामद हुई गैर प्रांत की शराब की पेटियां। संवाद
विज्ञापन
बेवर। थाना पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान एक सूचना पर तस्करी कर पंजाब से बिहार ले जाई जा रही गैर प्रांत की शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा। मिनी ट्रक में शराब की पेटियों को धान के भूसे और प्लास्टिक के बोरों के बीच छिपाकर रखा गया था, बरामद शराब की कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, भागे हुए मुख्य सरगना की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बेवर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में पंजाब राज्य की अवैध शराब को धान के भूसे और प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मझोला नहर इटावा रोड कट जीटी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। घेराबंदी कर रोके गए मिनी ट्रक की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर भूसे और बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई 202 पेटियां पंजाब प्रांत की शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए फलकूराम (चालक) निवासी सोनाली रोड चनीबाग जिला पानीपत हरियाणा ने बताया कि अवैध शराब को पंजाब से लाकर बिहार के समस्तीपुर में खपाया जाना था। मिनी ट्रक मालिक के बेटे ललित कुमार ने यह माल लदवाकर भेजा था।

फोटो10 मिनी ट्रक से बरामद हुई गैर प्रांत की शराब की पेटियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें