फोटो 19 डीएम को ज्ञापन देने जाते पदाधिकारी। स्त्रोत संगठन
बरनाहल। जिला अस्पताल में 21 साल बाद भी कैंसर यूनिट शुरू नहीं हो सकी है। यूनिट शुरू कराने के लिए बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी और लोक विकास जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कैंसर यूनिट की स्थापना कराई गई थी। आज तक यूनिट का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ज्ञापन में बंद यूनिट को जल्द शुरू कराने की मांग की गई है। इस मौके पर लोक विकास जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार, पवन कुमार, सुमित कुमार, कुमदेश कुमार, अमित कुमार, रजनीश कुमार, मोहित कुमार, आदेश कुमार, सर्वेश कुमार मौजूद रहे। संवाद