फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 21 साल बाद भी जिला अस्पताल में कैंसर यूनिट बंद, संचालन के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो 19 डीएम को ज्ञापन देने जाते पदा​धिकारी। स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
बरनाहल। जिला अस्पताल में 21 साल बाद भी कैंसर यूनिट शुरू नहीं हो सकी है। यूनिट शुरू कराने के लिए बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी और लोक विकास जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कैंसर यूनिट की स्थापना कराई गई थी। आज तक यूनिट का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ज्ञापन में बंद यूनिट को जल्द शुरू कराने की मांग की गई है। इस मौके पर लोक विकास जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार, पवन कुमार, सुमित कुमार, कुमदेश कुमार, अमित कुमार, रजनीश कुमार, मोहित कुमार, आदेश कुमार, सर्वेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें