फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Murder Case: मासूम भाई को मां की तरह दुलार करती है परी, अचानक हुए बदलाव के बाद जिम्मेदार हो गई बेटी

Wed, 28 Jun 2023 11:41 AM IST
शाहरुख खान भास्कर प्रताप सिंह, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

Mainpuri Murder Case: मैनपुरी में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
Mainpuri Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक नरसंहार को अंजाम देने वाले शिववीर के घर में अब खून के रिश्ते का दूसरा पहलू दिखाई दे रहा है। पिता की मौत हो चुकी है, मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच शिववीर की पुत्री परी अचानक से समझदार हो गई है। तीन माह के भाई के साथ साए की तरह रहती है।
विज्ञापन


गोकुलपुर निवासी शिववीर ने अपनों का खून बहाया और खुद भी इस दुनिया से चला गया। लेकिन उसके पीछे उसके दो मासूम तीन साल की परी और तीन माह का किट्टू अब घर की तन्हाई के बीच बड़े हो रहे हैं। दादा-दादी की परवरिश के बीच अब उन्हें बड़ा होना है। 

मां का आंचल भी अभी बच्चों से दूर है। सामूहिक हत्याकांड़ के बाद सुभाष के घर में बदले माहौल के बीच अचानक कुछ और भी बदलता देखा जा रहा है। शिववीर की तीन साल की बेटी परी तीन माह के भाई किट्टू पर अधिक प्यार लुटाने लगी है। पहले जो भाई को मां की गोद में छोड़ कर बाहर खेलने चली जाती थी। 
विज्ञापन


अब भाई के दूध पीने आदि का ख्याल रखने लगी है। भाई से ज्यादा समय के लिए दूर भी नहीं होती। एक ओर जहां पिता ने रिश्तों का कत्ल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी वहीं बड़ी हो रही उसकी बेटी रिश्तों के प्रति अचानक से संवेदनशील नजर आ रही है। परिवार के लोगों का अब आस है कि शायद बच्ची और तीन माह का किट्टू पिता के दिए जख्मों को भर सकेंगे।

आने जाने वालों को देखकर गुजरता है दिन
गांव गोकुलपुर में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले शिववीर ने अपने परिवार का नाश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। दो भाइयों, बहू, बहनोई और भाई के एक दोस्त की हत्या कर दी। मामी, पत्नी और पिता को भी मारने की कोशिश की। लेकिन उनकी किस्मत ही कही जा सकती है कि आज वो सभी जिंदा हैं।

पांच हत्याओं के दोषी शिववीर को तो उसके किए की सजा मौत के रूप में मिल चुकी है। लेकिन वृद्ध सुभाष तो अपना सब कुछ खो बैठे हैं। तीन जवान बेटे को खोने के बाद वह घर के बाहर चारपाई पर बैठे मायूस से नजर आते हैं। हर आने जाने वाले को देखते जरूर हैं, लेकिन एक लाचार की तरह चुपचाप आंसू बहाते हैं।

मैनपुरी में छोटे दो भाइयों, नवविवाहिता और बहनोई समेत पांच की गला काटकर हत्या
बता दें कि मैनपुरी के किशनी के गोकुलपुर अरसारा में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। पिता ने रोका तो उनके हाथ में भी फरसा मार दिया। वह भी घायल हुए हैं। 

हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पिता ने कहा कि कर्ज न चुका पाने पर मानसिक रूप से परेशान था, इसीलिए हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्याकांड से गोकुलपुर गांव दहल गया।
विज्ञापन

एडीजी और आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि जब तक घायलों को होश नहीं आ जाता तब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें