फोटो 16 मैनपुरी डिपो का बस स्टैंड। संवाद
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो में बसों का बेड़ा बढ़ेगा। एक सप्ताह में डिपो को चार नई बसें मिलेंगी, जिनका संचालन क्षेत्रीय मार्गों पर कराया जाएगा। डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने इस संबंध में जानकारी दी।
मैनपुरी डिपो के बेड़े में 69 बसें हैं। निगम की ओर से डिपो को चार बीएस-6 नई बसें एक सप्ताह में मिल जाएंगी। बसों की संख्या बढ़ने से स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि निगम ने चार बसें मुहैया कराने की अनुमति दे दी है। क्षेत्रीय कार्यालय इटावा में डिपो को एक सप्ताह के भीतर चार नई बसें मिल जाएंगी।
कुरावली से धुमरी होते हुए बस सेवा शुरू
जैथरा। कुरावली से धुमरी होते हुए एटा तक नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। इसके चलने से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। नई बस सेवा शुरू होने से जैथरा, रूपधनी, धुमरी सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें एटा, कुरावली जैसे प्रमुख कस्बों तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। संवाद