फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सैनिक के खाते को हैककर लिया 7.94 लाख का लोन

Mon, 09 Feb 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला गोर्वधन निवासी और दिल्ली में तैनात सैनिक के खाते को हैक करने के बाद साइबर ठग ने 7.94 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा लिया। जानकारी के बाद सैनिक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद फर्रुखाबाद के गांव स्यानी निवासी सैनिक कमलेश कुमार के मोबाइल फोन पर 26 दिसंबर 2025 को एक फाइल आई और अपने आप ही डाउनलोड हो गई। इसके बाद उन्होंने बैंक जाकर पता किया तो बताया कि आपके खाते से 7.94 लाख रुपये का लोन लिया गया है। जब उन्होंने मना किया तो बैंक से उन्हें खाते का स्टेटमेंट दिया गया। पता चला कि ठग ने खाते को हैक कर लोन स्वीकृत कराया है। दो ट्रांजेक्शन में धनराशि अन्य खातों में भेजी गई है। जानकारी के बाद उन्होंने साइबर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।




मॉडलिंग के निशुल्क प्रशिक्षण के नाम पर 14.50 लाख की ठगी

मैनपुरी। आवास विकास काॅलोनी की रहने वाली महिला से ऑनलाइन मॉडलिंग के निशुल्क प्रशिक्षण के नाम पर 14.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जानकारी के बाद पीड़िता ने साइबर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

आवास विकास काॅलोनी निवासी स्नेहा मिश्रा ने 3 जनवरी को फेसबुक पर चाइल्ड मॉडलिंग का विज्ञापन देखा और उस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था, यू वांट टू एप्लाई फोर ए चाइल्ड मॉडल पोजीशन एंड गेट फ्री ट्रेनिंग फोर योर चाइल्ड राइट? इसके बाद स्नेहा ने हां में उत्तर दे दिया। उन्हें टेलीग्राम की अर्चना चाइल्ड मॉडल की आईडी से जुड़ने के लिए कहा गया। किड्स क्लब 66 ग्रुप में अर्चना चौधरी नाम की महिला ने उन्हें जोड़ लिया। फेसबुक पर पेज को लाइक एंड सबस्क्राइब करने और इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनसे करीब 14.50 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए गए। 6 जनवरी को फिर से सात लाख रुपये डालने के लिए कहा गया। ठगी की जानकारी होने के बाद उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें