फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, बातों में उलझा मां को कमरे में किया बंद...मासूका को लेकर हो गया फुर्र

Tue, 10 Oct 2023 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले में प्रेमिका से मिलने उसके घर प्रेमी पहुंचा। मिलने की बात न बनी तो मां को कमरे में बंद करके मासूका को लेकर फुर्र हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेम-प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। यहां करहल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। जब उसे प्रेमिका को साथ ले जाने का मौका नहीं मिला तो उसने उसकी मां को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद प्रेमिका को साथ लेकर भाग गया। पीड़ित मां ने आरोपी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मूल रूप से कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वर्तमान में वह करहल कस्बा में रह रही है। बताया कि एक अक्तूबर की रात को वह घर पर थी। तभी गांव नदरैला, थाना कुर्रा निवासी राहुल उर्फ भूरे घर पर आया। बाहर से कुंडी लगाकर उसे कमरे में बंद कर दिया और पुत्री को अपने साथ ले गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: वाइन शॉप के काउंटर पर बैठा था विशाल अजगर...नजर पड़ी तो पीने वालों का नशा हो गया हिरन, मच गई अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चीख पुकार करके किसी तरह से उसने दूसरे लोगों से दरवाजा खुलवाया और बाहर निकली। पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल उर्फ भूरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी और युवती की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें