फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से किराना व्यापारी की मौत

Fri, 17 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
क्लीनिक पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से किराना व्यापारी की हुई मौत के बाद गुरुवार रात हंगामा चला। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उन्होंने झोलाछाप पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


किराना व्यापारी महावीर प्रसाद उर्फ बिड़ला सेठ (60) को गुरुवार देर शाम अचानक सीने में तेज दर्द उठा। परिवारीजन उनको उपचार के लिए तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक के उपचार से मना करने पर दूसरे चिकित्सक के पास ले गए। उसने भी उपचार करने से मना कर दिया। बाद में परिवारीजन उनको झोलाछाप राकेश भदौरिया के पास ले गए। परिवारीजनों का आरोप है झोलाछाप ने एक इंजेक्शन लगाकर जीभ के नीचे रखने के लिए दर्द की दवा दी। इंजेक्शन लगने के पांच मिनट बाद ही रात करीब 10 बजे बिड़ला की मौत हो गई। इस पर घरवालों की झोलाछाप से कहासुनी हुई। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर किराना व्यापारी और झोलाछाप के परिवारीजन भी वहां जमा हो गए। झोलाछाप के उपचार से किराना व्यापारी की मौत के बाद तनाव की जानकारी होते ही सीओ भोगांव मौके पर पहुंच गए।

तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र सचिन गुप्ता ने झोलाछाप राकेश भदौरिया और उनके पुत्र अजय भदौरिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उनका आरोप है पिता पुत्र ने गलत इंजेक्शन लगाकर उसके पिता को मार डाला बाद में जबरन शव को बाहर करके गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को सदर बाजार के व्यापारियों ने शोक के चलते दुकानें बंद रखीं। थानाध्यक्ष का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि आरोपी का कहना है उनके पास बीएएमएस की डिग्री है और उनका बेटा एमबीबीएस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें