फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल के नाम है सर्वाधिक मतदान का रिकार्ड

Fri, 17 Feb 2017 11:37 PM IST
भ्ाास्कर युगल
विज्ञापन
भड़कटिया मतदान केंद्र में वोटिंग के लिए लाइन में खड़े सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक ओर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन हर बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पसीने बहा रहा है लेकिन जिले में 43 साल पहले बना मतदान का रिकार्ड अभी तक कायम है। इसका टूटना तो दूर इसके आसपास तक भी हाल फिलहाल में मतदान नहीं हो सका है। मतदान का यह रिकार्ड करहल विधानसभा क्षेत्र के नाम है। 1974 में यहां पर 71.41 फीसदी मतदान हुआ था। तभी से यह रिकार्ड जिले में कायम है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाता रहा है लेकिन पिछले पांच चुनावों में मतदान प्रतिशत 55-60 के बीच ही रहा है लेकिन 43 वर्ष पूर्व 1974 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बिना किसी जागरूकता अभियान के ही बंपर वोटिंग हुई थी। तब के विधानसभा चुनाव में करहल क्षेत्र के 71.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जो अपने आप में एक रिकार्ड है। आजादी के बाद भारत में अब तक हुए 16 विधानसभा चुनावों के दौरान जिले में अभी तक का यह रिकार्ड मतदान है। सरकारी मशीनरी के पूरी ताकत लगाने के बाद भी अभी तक यह रिकार्ड नहीं टूट सका है। वहीं दूसरे नंबर पर तब मैनपुरी जिले में शामिल शिकोहाबाद विधानसभा के मतदाता रहे हैं। 1967 में हुए विधानसभा चुनावों में तब शिकोहाबाद के मतदाताओं ने 69.59 फीसदी मतदान कर लोकतंत्र की शक्ति का परिचय दिया था।
विज्ञापन


जिले में टाप फाइव मतदान
सीट                    सन         प्रतिशत
करहल               1974        71.41
शिकोहाबाद          1967        69.59
जसराना              1969        67.14
शिकोहाबाद          1962        66.66
घिरोर                 1960        65.24
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें