फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: रसूखदार ने दबंगई के दम पर सरकारी जमीन पर कर लिया कब्जा, पेड़ भी काट लिए; कई बार हो चुकी है पैमाइश

Sun, 29 Oct 2023 05:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में रसूखदार ने दबंगई के दम पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। उस जमीन पर लगे पेड़ भी काट लिए। इसकी पैमाइश कई बार हो चुकी है। 
विज्ञापन
किशनी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रसूखदार ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। उस पर लगे पेड़ भी काट लिए गए। विरोध करने पर प्रधान प्रतिनिधि को धमकी दी गई। मामले में प्रधान प्रतिनिधि ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के ऊंचा इस्लामाबाद गांव का है। गांव निवासी श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि वर्तमान में वह ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि हैं। बताया कि ग्राम सभा में स्थित एक जमीन पर रसूखदार राजेश तिवारी कई वर्ष से कब्जा किए हुए है। लेखपाल कई बार पैमाइश कर चुका है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई
विज्ञापन


आख्या में जमीन पर राजेश का कब्जा बताया गया। प्रकरण में राजेश तिवारी सुप्रीम कोर्ट से भी हार चुका है। उसने सरकारी भूमि से कई पेड़ भी काट लिए हैं। जब उस से पेड़ काटने के लिए मना किया तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सचिन हत्याकांड: अफवाह फैलाई... झूठा मुकदमा दर्ज कराया, ससुरालीजन ने साक्ष्य मिटाए; हकीकत सुनकर सभी रह गए सन्न

श्याम कुमार ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले रसूखदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर आरोपी राजेश तिवारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें