फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गलत तरीके से किया गया पट्टे की जमीन का आवंटन

Sat, 28 Oct 2023 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गलत तरीके से किया गया पट्टे की जमीन का आवंटन
विज्ञापन

निरस्त कराने के लिए दावा दायर, डीएम ने तहसीलदार सदर से आख्या मांगी



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। तहसील सदर के जवापुर में गलत तरीके से किए गए पट्टा आवंटन को निरस्त कराने के लिए डीएम के न्यायालय में दावा दायर किया गया है। दावा के साथ जमा किए गए प्रमाणों के आधार पर डीएम ने तहसीलदार सदर से दावा के संबंध में बिंदुवार और विस्तृत आख्या मांगी है।

तहसील सदर के नगला मढ़ा जवापुर निवासी जयवीर सिंह ने डीएम के न्यायालय में दावा दायर किया है। इसमें कहा है कि जवापुर में स्थित जमीन का राजस्व कर्मचारियों ने जंग बहादुर, दिनेश, विनोद कुमार निवासी नगला हिम्मत जवापुर के नाम से पट्टा आवंटन कर दिया है। पट्टा आवंटन गलत तथ्यों को बताकर किया गया है। जिन लोगों को पट्टा आवंटन किया गया है उनके पास पहले से ही तय की गई सीमा से अधिक जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा में कहा गया है कि पट्टा आवंटन के संबंध में न तो कोई बैठक हुई और न ही कोई मुनादी कराई गई। पट्टा आवंटन एसडीएम कार्यालय से स्वीकृत भी नहीं कराया गया है। ग्रामसभा में कई ग्रामीणों को पात्रता के बाद भी पट्टा आवंटन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें