फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आज होगा होलिका दहन, 4 को खेला जाएगा रंग

Sun, 01 Mar 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 5 राजीव मिश्र, ज्योतिषाचार्य।
विज्ञापन
मैनपुरी। होलिका दहन और रंगोत्सव के लिए लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्योतिषाचार्य राजीव मिश्र के अनुसार दो मार्च सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। तीन मार्च को चंद्रग्रहण के कारण रंग नहीं खेला जाएगा। रंगोत्सव चार मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा का आरंभ दो मार्च को सायं 5:56 बजे से होगा। भद्रा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शास्त्रानुसार 6:25 से 9 बजे तक ही होलिका पूजन और दहन किया जा सकता है। इसी समय आखत भी पड़ेंगे। तीन मार्च मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण रंग नहीं खेला जाएगा। चार मार्च बुधवार चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के दिन रंग खेल कर बसंतोत्सव पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें