फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नेताओं की हत्या पर फूटा गुस्सा

Fri, 21 Apr 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में जिले में शुक्रवार को हिंदू रक्षा समिति ने कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर को ज्ञापन लिया। महामंडलेश्वर के नेतृत्व में हिंदूवादी नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी महाराज ने कहा कई राज्य सरकारें मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के चलते राष्ट्र विरोधी तत्वों को बढ़ावा दे रही हैं। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्याएं की जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में घटती हिंदू जनसंख्या चिंता का विषय है। राष्ट्र विरोधी जेहादी तत्व सुरक्षाकर्मियों पर हमला करके राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कट्टरपंथियों के दबाव में हिंदू पलायन करने को मजबूर है।  

जिला संघ चालक रामनरेश सिंह चौहान और विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह ने कहा कई राज्यों में हिंदू समाज पर अत्याचार हो रहे हैं। सबसे अधिक दलित समाज को निशाना बनाया जा रहा है। जिला सह संपर्क प्रमुख विमल यादव ने कहा कई जगह राष्ट्र भक्ति का संस्कार देने वाले स्कूलों को बंद करने की धमकी दी जा रही है। जिला संघ प्रचारक रोहित ने कहा स्कूलों में चल रही सरस्वती पूजा को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया ने कहा अत्याचार और प्रताड़ना के कारण हिंदू बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल से पलायन करने को मजबूर हो चुका है। बाद में महा मंडलेश्वर के नेतृत्व में हिंदूवादी नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अमित सिंह को दिया। संचालन बौद्धिक प्रमुख तारेश और संचालन कौशल यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुपता, अमित गुप्ता, सीमा चौहान, ममता राजपूत, डा. सुमित सिंह चौहान, पीडी दुबे, चंचल दुबे, मीतू मिश्रा, सुमित चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें