फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी अंखियों के सामने ही रहना मां शेरों वाली...

Fri, 21 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जागरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मां में सभी की आस्था है। मां की ममता की छांव में सारे दुख दूर हो जाते हैं। देवी जागरण हमेशा लोगों की आस्था के प्रतीक रहे हैं। देवी गीत सुनकर लोगों में धार्मिक भाव बढ़ता है। देवी मां को मनाने के लिए देवी गीतों का सहारा लिया जाता रहा है। यह बातें माता के भक्त व प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा ने कहीं।
विज्ञापन

श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर गुरुवार की रात हुए केके मिश्रा के संयोजन में देवी जागरण में लखवीर सिंह लक्खा ने मां की आरती उतार कर मां का पूजन किया। लखवीर सिंह लक्खा ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी। तूने मुझे बुलाया शेरा बालिए। मैया का चोला है रंग लाल। माता प्रगट हो दूर संकट हो। मेरा दिल तो दीवाना हो गया ओ मैया तेरा। जोर से बोलो जय माता दी। सब मिल बोलो जय माता दी। तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है। मन की मुरादें पूरी कर दे हलुआ बांटूंगी। अमृत की बरसे बदरिया, अंबे मां की ऐसी चुनरिया। बिगड़ी बना दे मेरी मां। मेरी अंखियों के सामने ही रहना मां शेरों वाली। लक्खा के देवी गीतों को सुनकर लोग रात भर पंडाल में नाचते रहे। देवी जागरण के बाद तारारानी की कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इससे पूर्व आयोजक मंडल ने लक्खा का चुनरी पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, शिल्पी मिश्रा, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, डेविड वर्मा, एडीएम एके श्रीवास्तव, एएसपी शिष्यपाल सिंह, एसडीएम अमित सिंह, पुनीत श्याम मिश्रा, पवन गोयल काका, नितिन चौहान, राजीव कमल मिश्रा, सुमित पांडेय, आयुष पांडेय, गोपाल दुबे, गणेश वर्मा, टिंकू गुप्ता, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें