फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महिला और लेखपाल के बीच नोकझोंक, किसी काम को लेकर हुई बातचीत में एक-दूसरे को बोलने लगे अपशब्द

Sat, 14 Sep 2024 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में महिला और लेखपाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसी काम को लेकर हुई बातचीत में एक-दूसरे को अपशब्द बोलने लगे। इसका वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
calling - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल क्षेत्र में महिला और एक लेखपाल के बीच हुई बातचीत के दौरान नोकझोंक हो गई। ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। महिला करहल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। इस ऑडियो में एक महिला, लेखपाल से किसी काम के सिलसिले में बात कर रही है। लेखपाल से बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बहस होने लगी। इसके बाद कभी महिला तो कभी लेखपाल के मुंह से गलत शब्द निकलने लगे।

वायरल हुआ ऑडियो थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का बताया जा रहा है। चर्चा है कि तहसील से संबंधित किसी कार्य के लिए कहने पर लेखपाल की ओर से कुछ मांग की गई। इस पर महिला का पारा चढ़ गया। दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि वायरल ऑडियो के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें