फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: संकुल शिक्षक की डेंगू से मौत, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम; लोगों को बचाव के लिए किया जागरूक

Sat, 14 Sep 2024 05:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में संकुल शिक्षक की डेंगू से मौत हो गई। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया। 
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी कुचेला क्षेत्र के गांव औडेंय पड़रिया में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर लगाकर शिक्षक के परिजन और ग्रामीणों की जांच की गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


औड़ेन्य पड़रिया निवासी संकुल शिक्षक अरविंद सिंह चौहान की शुक्रवार की रात मौत हो गई थी। परिजन ने बताया था कि वे डेंगू पॉजिटिव थे। स्वयं शिक्षक ने भी खंड शिक्षाधिकारी को भेजे मैसेज में कहा था कि उनकी प्लटलेट्स तेजी के साथ गिर रही हैं। वे जांच के लिए जा रहे हैं।

सीएचसी कुचेला से पहुंचे डॉ. विवेक यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव औड़ेन्य पड़रिया पहुंची। यहां परिजन से उनकी बीमारी के संबंध में जानकारी ली। । टीम ने गांव में 19 मरीजों की जांच की इनमें से अधिकतर मरीज सर्दी और जुकाम से पीड़ित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें