फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने जिले का नाम किया रोशन

Mon, 21 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
राहुल ने जिले का नाम किया रोशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भोगांव क्षेत्र के गांव आलीपुर खेड़ा निवासी रनवीर सिंह के पुत्र राहुल सिंह ने गेट 2016 की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। उसने ऑल इंडिया में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर परिवारीजनों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

राहुल के पिता रनवीर सिंह ने बताया कि राहुल शुरू से पढ़ने में होशियार रहा है। उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सीबीएससी बोर्ड से संचालित एसबीआरएल एकेडमी मैनपुरी से किया है। हाईस्कूल में उसके 92 प्रतिशत और इंटर में 87 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। राहुल का शुरू से रुझान सिविल इंजीनियरिंग में रहा है। इसी के चलते उसने गेट 2016 की परीक्षा दी थी, जिसमें उसने कामयाबी हासिल की है। अभिषेक मिश्रा, विक्रम सिंह राठौर आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन


       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें