फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में उमड़ी भीड़, लोग रहे परेशान

Mon, 21 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
पांच दिन बंद रहेंगी बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमवार को जिले की सभी बैंकों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता उमड़े। एक ओर भीड़ और दूसरी ओर कनेक्टिविटी की परेशानी के चलते लोग दिनभर परेशान रहे। उल्लेखनीय है कि होली से लेकर अगले पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगी।
विज्ञापन

 सोमवार को जिले की सभी बैंकों में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। वहीं इस दौरान अत्यधिक लोड के चलते कनेक्टिविटी की परेशानी भी दिनभर बनी रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विदित रहे कि बुधवार से लेकर अगले पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगी। पहले दो दिन बुधवार और गुरुवार को होली की छुट्टी रहेगी। वहीं शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी। इसके बाद माह के चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगी। वहीं रविवार को भी बैंक बंद रहेंगी। अब सोमवार को बैंक खुलेंगी। यही कारण रहा कि सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अपना काम निपटाने के अलावा कैश लेने और जमा करने के लिए पहुंचे। वहीं बैंकों में अधिक भीड़ होने के कारण लोग कैश निकालने एटीएम पहुंचे। परिणाम यह हुआ कि दोपहर तक शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए। दोपहर बाद लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे। मंगलवार को भी यही स्थिति रहने की संभावना है।
विज्ञापन


     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें