फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार हुई इबादतगाह: हाफिज ने आठ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, फिर दिलाई कुरान की कसम

Wed, 26 Jan 2022 09:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजकर पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी हाफिज सुड़िया मऊ थाना रामनगर बाराबंकी का रहने वाला है।
विज्ञापन
आरोपी हाफिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में मस्जिद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप मस्जिद के हाफिज पर लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


आरोपी हाफिज मस्जिद में ही बच्चों को पढ़ाता था। दोपहर दो बजे दो नाबालिग बहनें(छह व आठ साल) पढ़ाई के लिए मस्जिद गई थीं। उनके साथ और भी बच्चे थे। शाम चार बजे आरोपी ने अन्य बच्चों की छुट्टी कर दी। लेकिन दोनों बच्चियों को रोक लिया। उसने कहा कि अभी और पढ़ाएंगे।

आरोपी ने छोटी बहन को मूंगफली देकर बाहर भेज दिया और सारा(काल्पनिक नाम, उम्र आठ साल) को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हैवान हाफिज ने मासूम को कुरान की कसम दिलाते हुए कहा कि वो किसी को भी इस बारे में न बताए। 
विज्ञापन


वहां से निकलने पर पीड़िता ने अपनी बहन को घटना के बारे में बताया। बहन ने घर जाकर मामले की जानकारी अपनी मां को दी। जानकारी के बाद परिजनों ने हाफिज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें