फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चाऊमीन खाते-खाते बेचने वाले से युवती को हुआ इश्क, दोनों हुए रफूचक्कर; मां ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Wed, 13 Mar 2024 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

चाऊमीन खाते-खाते बेचने वाले युवक से युवती को इश्क हो गया। दोनों रफूचक्कर हो गए। युवती की मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में किशोरी को गांव के पास चाऊमीन का ठेल लगाने वाला युवक अपने साथ ले गया। किशोरी की मां ने बताया कि पुत्री अक्सर ठेल पर चाऊमीन खाने के लिए जाती थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री खरपरी रोड पर औरेया के गांव पहाड़पुर निवासी संदीप कुमार की ठेल पर अक्सर चाऊमीन खाने जाती थी। आरोपी 17 जनवरी की रात पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पुत्री से अश्लील हरकत करता था। 

इसको लेकर अंबरपुर निवासी एक युवक से उसकी मारपीट भी हुई थी। उसे पता चला कि आरोपी पुत्री को औरेया स्थित अपने घर पर रख रहा है। जब वह औरेया शिकायत करने गई तो वहां की पुलिस ने मामला मैनपुरी का होने की बात कह कर लौटा दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार के विरुद्ध किशोरी को अगवा कर ले जाने आदि धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद जांच और तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें