फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर पड़े मृत गोवंश से टकराकर पलटी कार, बच्चों सहित सात लोग घायल; नीम करोली से दर्शन कर लौट रहे थे घर

Wed, 13 Mar 2024 05:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हाईवे पर पड़े मृत गोवंश से टकराकर कार पलट गई। हादसे में बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। यह सभी लोग नीम करोली से दर्शन करके घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की रात एक कार सड़क पर पडे़ मृत गोवंश से टकराने के बाद मार्ग पर पलट गई। हादसे में कार सवार बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। सभी लोग कन्नौज के रहने वाले हैं। वह बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा बेवर थाना क्षेत्र के नगला देवी के पास हाईवे पर हुआ।

विज्ञापन


कन्नौज के थाना सिकंदरपुर क्षेत्र के सुल्पापुर निवासी रामबाबू मंगलवार को परिजन के साथ कार से बाबा नीम करोली महाराज जनपद फर्रुखाबाद दर्शन के लिए गए थे। देर शाम सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। कार जब थाना क्षेत्र में एनएच 34 पर गांव नगला देवी के सामने ओवर ब्रिज पर पहुंची। तभी कार सड़क पर पडे़ मृत गोवंश से टकराने के बाद मार्ग पर पलट गई। कार पलटते ही उसमें बैठे परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। 

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फंसे दो बच्चों सहित सभी सात लोगों को बाहर निकालने के बाद सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया।

हादसे में यह लोग हुए घायल

एनएच 34 पर मंगलवार की रात हुए हादसे में 65 वर्षीय रामबाबू घायल हुए। वहीं बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन कर वापस लौट रहे परिवार की प्रियंका देवी, आलोक कुमार, संजू, रोशनी देवी, दो वर्षीय काजल, एक वर्षीय रिंकू भी घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें