उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को हुए शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मैनपुरी के चार शिक्षकों का सम्मान किया गया। यह लोग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किए गए हैं। शिक्षकों को यह सम्मान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता अधारित परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए दिया गया। शिक्षाधिकारियों ने भी शिक्षकों की इस सफलता के लिए बधाई दी है।