मैनपुरी के कस्बा कुरावली के गांव मिढावली खुर्द में निर्देश कुमार ने अपनी 17 वर्षीय बेटी आकांक्षा की शादी बिना किसी से पूछे तय कर दी। जब आकांक्षा को इसकी जानकारी हुई और उसने शादी से इन्कार कर दिया, तो उसके पिता ने गुस्से में आकर बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना से क्षुब्ध होकर आकांक्षा ने फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली।