कुरावली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की रात एक एटा निवासी युवक को लाया गया, चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ी थी। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 25 वर्षीय गौरव को मंगलवार रात परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच की तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। परिजन ने बताया कि मंगलवार रात को गौरव खाना खा रहा था, तभी पेट में तेज दर्द हुआ। आनन फानन वह लोग सीएचसी कुरावली लेकर आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मौत की वजह जानने के लिए कुरावली पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक कस्बा कुरावली में एक दुकान पर नौकरी करता था।