फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: नशे में धुत सिपाहियों ने का तांडव, कार से उतरे, गाली-गलौज किया, ठेला वाले को पीटा

Mon, 30 Jan 2023 10:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में जेल पुलिस के दो सिपाही शराब के नशे में कार लेकर सड़क पर फर्राटा भर रहे थे। रास्ते में उन्होंने जमकर हंगामा काटा। यही नहीं फल बेचकर घर जा रहे ठेला वाले को पहले तो गाली-गलौज किया। जब वह शांत होकर जाने लगा को उसकी पिटाई की।  
विज्ञापन
हंगामा करने वाले जेल पुलिस के सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बीती रात नशे में धुत कार सवार जेल पुलिस के सिपाहियों ने जमकर हंगामा किया। एक ठेला वाले की पिटाई भी कर दी। वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों को पकड़ कर ले गई। उनका मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट भेजी है। घटना लोहिया पार्क के पास की है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात लोहिया पार्क के पास फल का ठेला लगा कर जीवन यापन करने वाला एक शख्स घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रही एक कार में सवार लोग उसे हटाने के लिए हॉर्न मारने लगे। ठेला वाले ने गाड़ी को साइड में कर लिया, लेकिन अचानक कार से उतरे जेल पुलिस के दो सिपाहियों ने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। वह चुपचाप आगे बढ़ने लगा तो सिपाहियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

नशे में धुत जेल पुलिस के सिपाहियों ने जमकर तांडव किया। हंगामा देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों सिपाहियों को साथ ले गई। उच्चाधिकारियों के आदेश पर उनका मेडिकल कराया गया है। जेल पुलिस के सिपाहियों के नाम आकाश जैजान और सागर चौधरी बताए गए हैं। 
विज्ञापन


एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस ने जेल में तैनात दोनों सिपाहियों का मेडिकल कराया है। उनके एल्कोहल लेने की पुष्टि हुई है। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें