मैनपुरी के किशनी में विकास से जुड़ी कई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। इनको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। जिस पर सीएम ने विकास से जुड़ी कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
मैनपुरी के किशनी उपमंडी की बदहाल सड़क और पुनर्निर्माण की राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सीएम ने विकास से जुड़ी कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से पैक्सपेड अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, भाजपा जिलामंत्री भरत गुप्ता, अनिल राजपूत और पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो शिवप्रताप राजावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। किशनी विधानसभा क्षेत्र और तहसील मुख्यालय के विकास के लिए शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए मॉडल स्कूल बनाने की मांग की।
उन्होंने किशनी उपमंडी स्थल की बदहाल सड़क के सुदृढ़ीकरण और पुनर्निर्माण सहित विधानसभा क्षेत्र के अन्य मुख्य मार्गों और संपर्क मार्गों को सही कराने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर कार्रवाई की जाएगी।