फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कमरे में फंदे पर लटकता मिला 11वीं की छात्रा का शव, परिजन ने देखा तो मची चीख पुकार

Tue, 19 Sep 2023 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में 11वीं की छात्रा का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात एक छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। परिजन खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बता सके। 

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के धमियांपुर गांव का है। गांव निवासी अजीत सिंह वर्तमान में रामनगर रोड स्थित घर में परिवार के साथ रह रहे हैं। सोमवार की रात उनकी पुत्री गौरी (15) ने घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। जब इस बारे में परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। 

यह भी पढ़ेंः-  बैग व सुसाइट नोट मिलने का मामला: गुरुग्राम मिल रही युवक की मोबाइल लोकेशन; पहले भी रच चुका है आत्महत्या का नाटक
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थसल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजन से जानकारी ली। परिजन ने बताया कि गौरी 11वीं की छात्रा थी। उसने खुदकुशी क्यों कि इस बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता सके। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया। मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें