फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने लूट के चार आरोपी दबोचे

Sun, 02 Apr 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आरोपी दबोचे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने रविवार को कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर दिल्ली में हुई लूट का एक आरोपी दबोच लिया। अन्य स्थानों से तीन अन्य आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार किए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लूट के 15 लाख रुपये, एक बंदूक और कारतूस बरामद किया। पुलिस चारों लुटेरों को दिल्ली ले गई। मैनपुरी से गिरफ्तार आरोपी थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुरारी का रहने वाला है। दिल्ली में कैश वैन से करीब 80 लाख रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन


करीब पांच दिन पूर्व दिल्ली के मियांवाली थाना क्षेत्र में लोधीकैश कंपनी की वैन को छह सात बदमाशों ने लूट लिया था। वैन से करीब 80 लाख का कैश लूटने के बाद उसे छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में कंपनी के मालिक की ओर से करीब 70 लाख रुपये लूट का मामला दर्ज कराया था।

तफ्तीश के दौरान दिल्ली पुलिस को पता चला कि लूट की योजना बनाने वाला आरोपी मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुरारी का रहने वाला शातिर राजीव उर्फ जालिम पुत्र बच्चू लाल है। उसने ही साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस पहले से गिरफ्तार किए गए फिरोजाबाद निवासी आरोपी के साथ मैनपुरी पहुंची। वहां से कोतवाली पुलिस के साथ आवास विकास कालोनी स्थित एक मकान पर दबिश देकर राजीव को गिरफ्तार कर लिया। घर में तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये कैश, एक बिना लाइसेंस की बंदूक और दो कारतूस बरामद किए। दोपहर दिल्ली पुलिस एक टीम दोनों आरोपियों के साथ थाने पहुंच गई। कुछ देर बाद दूसरी टीम गैर जनपद से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर ले आई। कार्रवाई के बारे में दिल्ली पुलिस जानकारी देने से बचती रही।  सूत्रों के मुताबिक पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में फिरोजाबाद में दबिश देने के लिए गई है।
विज्ञापन


एक नेता से भी जुड़ा है मामला
पुलिस सूत्राें की मानें तो आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वारदात के बाद कैश किसी नेता के अंडर में है। नेता दिल्ली का है या मैनपुरी का है इसके बारे में दिल्ली पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। बहरहाल दिल्ली पुलिस अभी मामले में कई और लुटेरों की तलाश में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें