थाना क्षेत्र के नगला गिरधारी में खेत पर काम कर रहे दो युवकों को पिकअप सवार बदमाशों ने बंधक बनाकर अपहरण कर लिया। इस दौरान एक युवक चंगुल से छूटकर भाग निकला। वहीं दूसरे युवक को बदमाश पिकअप में डालकर ले गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने तलाश के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी निवासी अर्पित पुत्र सुगर सिंह शनिवार सुबह साथी नीलेश के साथ खेत पर आलू डाल रहा था। तभी एक बिना नंबर की पिकअप पर सवार होकर आए करीब सात लोग असलाह लेकर वहां पहुंच गए। दोनों युवकों को असलाह के बल पर बंधकर बनाकर पिकअप में डालने की कोशिश की इस दौरान बदमाशों से हुई झड़प में नीलेश छूटकर भाग गया। इसके बाद बदमाश अर्पित को पिकअप में डालकर भाग गए। छूटकर भागे दूसरे साथी गांव में आकर जानकारी दी तो हडकंप मच गया। आनन-फानन में परिवारीजन और ग्रामीण तलाश के लिए खेत की तरफ चल दिए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने भी कई स्थानों पर अपह्त की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिवारीजनों की ओर से जनपद एटा के गांव सरावल निवासी मुन्नालाल, धर्मेंद्र और कोतवाली क्षेत्र के नगला पजावा निवासी गिरीराज, हरवीर, धर्मेंद्र और सुरेंद्र के विरुद्ध रंजिश के चलते अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
फोटो:-
क्या है अपहरण की कहानी
भोगांव। पुलिस की जांच में अब तक जो तथ्य सामने आए हैं। उसके मुताबिक अपहृत का बड़ा शादीशुदा बड़ा भाई एक आरोपी की पुत्री को तीन माह पूर्व ले गया था। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। कुछ समय पूर्व भी अर्पित के अपहरण की कोशिश की जा चुकी है।