फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव में घायल होने से मौत का आरोप

Sat, 29 Oct 2016 11:14 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के गांव पचरुखिया के टोला फकिरहवां की मुसहर टोली में शुक्रवार की रात में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। लोगों का आरोप था कि यह बुजुर्ग शुक्रवार को इस गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुए बवाल में घायल हुआ था। इसकी जानकारी होने पर कुबेरस्थान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पचरुखिया गांव के टोला फकिरहवां की मुसहर टोली में शुक्रवार को खड़ंजा कराने की बात को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया था। दोनों पक्षों की ओर हुए पथराव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के बाद आंसू गैस छोड़ना पड़ा था। शुक्रवार की आधी रात में इस टोला निवासी 70 वर्षीय विश्वनाथ की मौत हो गई। शनिवार की सुबह घर एवं गांव के लोगों ने दरवाजे पर शव रखकर यह आरोप लगाना शुरू कर दिया कि बुजुर्ग की मौत बवाल के दौरान चोट लगने से हुई है। शव दरवाजे पर रखकर लोग किसी प्रशासनिक अधिकारी के आने का इंतजार करने लगे। इसी बीच बसपा का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें पूर्व विधायक शंभू चौधरी, राजेश प्रताप राव, जावेद इकबाल, शाहिद लारी, हरेंद्र गौतम, रामध्यान प्रसाद आदि शामिल थे, गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद कुबेरस्थान पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां पहुंचे एसओ कुबेरस्थान अनिल कुमार दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
इस संबंध में एसओ का कहना है कि मृत व्यक्ति के पुत्र ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखित रूप से आग्रह किया था। इसके आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें