फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: क्रिश्चियन तिराहे पर जाम में फसे सीओ, हटवाया अतिक्रमण

Mon, 09 Feb 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 26 अतिक्रमण हटवाते सीओ सिटी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड पर सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण रोज जाम का कारण बन रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जब सीओ सिटी का वाहन जाम में फंस गया तो वह खुद ही अतिक्रमण करने वालों को हटने की चेतावनी देते नजर आए।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर बस स्टैंड से लेकर क्रिश्चियन तिराहे तक आम दिनों में अधिकतर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। कभी रोंग साइड में आने वाले वाहनों की वजह से तो कभी सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की वजह से जाम लगता है। जाम के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनका काफी समय भी खराब होता है।
रविवार को क्रिश्चियन तिराहे से बस स्टैंड तक जाम लग गया। वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इसी दौरान अपने कार्यालय की ओर जा रहे सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का वाहन भी जाम में फंस गया। इसके बाद उनके साथ मौजूद सिपाही जाम खुलवाने में लग गए तो वहीं, खुद सीओ सिटी सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हटाने में जुट गए। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर आगे से अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही तिराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि रोंग साइड कोई भी वाहन नहीं आना चाहिए, जो नियम तोड़े उस पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन







कुछ दिन सुधार के बाद फिर हो जाती है पुरानी स्थिति
क्रिश्चियन तिराहे से आगे की सदर बाजार शुरू हो जाता है। यहां पर लोगों को अधिकतर जाम का सामना करना पड़ता है। इस कारण 5 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को काफी समय लग जाता है। सड़क किनारे मौजूद दुकानदार और यहां खड़ी होने वाली ठेलें भी जाम का मुख्य कारण बनती हैं। कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। कुछ दिन तक असर होने के बाद फिर से वही हालात हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें