फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव: अखिलेश के गढ़ में भाजपा ने ठोंका दावा... तो अब सपा मुखिया ने चला अपना दांव; इन्हें सौंपी कमान

Mon, 12 Aug 2024 08:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में करहल सीट के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को प्रभारी बनाया है। वहीं भाजपा ने इस सीट की कमान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को कमान सौंपी है।  
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल विधानसभा में उपचुनाव होना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है। अब इस सीट पर उपचुनाव की गहमागहमी जारी है। भाजपा ने जीत हासिल करने के लिए डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को जिम्मेदारी दी है। 

विज्ञापन


वहीं अब सपा ने इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को प्रभारी बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उनको जिम्मेदारी सौंपकर संगठन की मजबूती के भी निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि इस संबंध में संगठन को सूचना मिल गई है।

बताते चलें कि करहल सीट यूपी में काफी चर्चित सीट मानी जा रही है। चूंकि यहां से खुद सपा मुखिया विधायक चुने गए थे। इसलिए यह सीट सपा के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं भाजपा इस सीट को जीतने की भरसक कोशिश में जुटी है।
 

यदि कहा जाए कि करहल सीट के उपचुनाव पर सपा और भाजपा की साख दांव पर है तो गलत नहीं होगा। एक तरफ लोकसभा चुनाव में 37 सीटने के बाद सपा का कान्फिडेंस काफी बढ़ा हुआ है। वहीं भाजपा उप चुनाव में ज्यादातर सीटें जीतकर अपना दबदबा साबित करना चाहती है। 
विज्ञापन

इसके लिए भाजपा ने डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कमान सौंपी है। कमान मिलने के बाद डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक यहां पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल गए हैं। उनके सामने स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा काफी जोरों पर रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थानीय प्रत्याशी होने का भरोसा भी दिलाया है। साथ ही करहल सीट जीतने का दावा भी कर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें