फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाई-बहन की माैत: शादी समारोह से लाैट रहे बाइक सवारों को मिनी ट्रक ने राैंदा, दो की गई जान; मासूम घायल

Wed, 06 May 2026 07:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हादसे में भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आठ साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार दोपहर बाइक सवारों को मिनी ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आठ वर्षीय भांजे को मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में जान गवाने वाले भाई-बहन शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के बाद घर में मातम छाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव उमरीहार निवासी 22 वर्षीय मोनू मंगलवार को अपनी मौसी की ननद की शादी में शामिल होने के लिए जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव रामपुर निगोह गया था। आयोजन में विवाहित बहन 35 वर्षीय संगीता निवासी डाक बंगला थाना रसूलपुर फिरोजाबाद भी अपने आठ वर्षीय पुत्र अर्पित के साथ आई थी। बुधवार दोपहर को मोनू अपनी बहन व आठ वर्षीय भांजे को बाइक से लेकर घर आ रहा था।

 

दोपहर करीब 2 बजे थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव परतापुर के पास पीछे से आए मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्पित को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। भाई-बहन के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाए। हादसे के बाद मृतक परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

 
विज्ञापन

पांच भाइयों में चौथे नंबर का था मोनू
हादसे में जान गवाने वाला मोनू पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। तीन भाइयों की शादी हो चुकी थी। परिजन अब मोनू की शादी के बारे में सोच रहे थे। पिता गांव में मोनू के लिए अलग मकान का निर्माण करा रहे थे। परिजन ने बताया कि मकान बनने के बाद वह मोनू के लिए रिश्ता देखने वाले थे। मगर, किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। हादसे में मोनू और बहन की जान चली गई। भांजे की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें-शाहजहां की दो बेटियां: सत्ता, साजिश और मुगलों के शाही महलों की दिलचस्प कहानी, अब फिर चमकेंगे इनके महल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें