फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: घर के बाहर मिली युवक की लाश, सिर पर मिले चोट के निशान; पत्नी बोली-हत्या की गई

Sun, 14 Jul 2024 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में युवक की लाश घर के बाहर पड़ी मिली। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पत्नी ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक का शव रविवार की सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के सिर पर चोट का निशान नजर आ रहा था। पत्नी ने संदिग्ध मौत पर हत्या की आशंका व्यक्त की। हांलाकि किसी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र निवासी सनोज यादव (40) शराब पीने का आदी था। शनिवार की रात को वह शराब के नशे में धुत था। देर रात को घर के बाहर ही दरवाजे पर लेट गया था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे सनोज की पत्नी संगीता ने दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देख चीख निकल गई। चबूतरे के नीचे सनोज अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। 

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सनोज के सिर से खून बह रहा था। चोट का निशान भी नजर आ रहा था। सनोज की संदिग्ध मौत को लेकर पत्नी ने परिवार के ही एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका व्यक्त की। लेकिन कोई भी लिखित तहरीर पर पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन


गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि सनोज अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण नशे में गिर गया। जिस कारण उसके सिर में चोट लगी है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें