फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे सीधे थाने

Wed, 07 Jun 2023 10:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में शादी से पहले मामा ने हंगामा शुरू कर दिया। उसकी शर्त सुनकर लोगों के होश उड़ गए। सबकुछ भूलकर दूल्हा-दुल्हन सीधे थाने पहुंचे। और फिर...
विज्ञापन
शादी से पहले मामा का हंगामा: शर्त सुनकर उड़े लोगों के होश, जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे सीधे थाने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार को दूल्हा बरात लेकर निकलने ही वाला था कि मामा ने आकर हंगामा शुरू कर दिया। मामा की शर्त सुनकर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने मामा को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। इस पर दूल्हे ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

मामा कर दिया हंगामा

मामला बिछवां थाना क्षेत्र के नगला जीसुख गांव का है। गांव निवासी शाहरुख खान का निकाह कुरावली थाना क्षेत्र के रीछपुरा गांव निवासी टीना के साथ तय हुआ। बरात की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। मंगलवार की सुबह दूल्हा बरात लेकर निकलने ही वाला था, तभी वनखड़िया निवासी दूल्हे के मामा अतरू बंजारा ने आकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


यह पढ़ेःं- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस

मामा मानने को तैयार नहीं

उनकी बात सुनकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि भांजे से अपनी बेटी की शादी कराना चाहते थे। भांजे की शादी उनकी बेटी से ही होगी। कहा कि उनके बहनोई जबरदस्ती भांजे का निकाह दूसरी जगह कर रहा है। देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया। लोगों ने मामा को समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। 

यह पढ़ेःं- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

दूल्हा-दुल्हन पहुंच गए थाने

इस पर दूल्हे ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस दूल्हे व कुछ अन्य लोगों को अपने साथ थाने ले गई। खबर पाकर दुल्हन भा अपने घर वालों के साथ थाने पहुंच गई। थाने में बंजारा समाज के लोग पहुंच गए। काफी देर तक मामा को समझाने का प्रयास किया गया। काफी देर बाद मामा ने अपनी जिद छोड़ी। 

यह पढ़ेःं- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और
विज्ञापन

बचपन में तय कर दिया था रिश्ता

मामला शांत होने के बाद शाहरुख दुल्हन लेने के लिए बरातियों के साथ रवाना हुआ। दुल्हन भी ताने से अपने घर को लौट गई। भांजे की शादी में हंगामा करने वाले मामा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बचपन में ही भांजे के साथ तय कर दी थी। वह भांजे को अपना दामाद मान चुका था। लेकिन बहनोई ने दूसरी जगह शादी करा दी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें