फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा: मैनपुरी की ओर से छिबरामऊ में हुई दाखिल, यात्रा न रुकरने पर लोग हुए मायूस

Fri, 12 Nov 2021 10:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, छिबरामऊ

सार

डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी प्रशांत वर्मा भारी पुलिस बल के साथ पीपल चौराहे पर मौजूद रहे। यात्रा के न रुकने पर चेयरमैन राजीव दुबे ने रोष व्यक्त किया
विज्ञापन
माता अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लिए निकली माता अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा शुक्रवार रात मैनपुरी की ओर से छिबरामऊ में दाखिल हुई। 

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मां अन्नपूर्णा की यात्रा का स्वागत करने को सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं इंतजार कर रहे थे। पर, यात्रा जब पीपल चौराहे पर पहुंची तो वहां नहीं रुकी। इससे लोग मायूस हो गए। चेयरमैन राजीव दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा का स्वागत करने को दोपहर एक बजे से खड़े थे।

डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी प्रशांत वर्मा भारी पुलिस बल के साथ पीपल चौराहे पर मौजूद रहे। यात्रा के न रुकने पर चेयरमैन राजीव दुबे ने रोष व्यक्त किया। इसके लिए यात्रा संचालक को दोषी ठहराया। उन्होंने बताया की महिलाओं व बच्चों के साथ सभी लोग मौजूद थे लेकिन सभी को निराशा हुई। बाद में सभी लोगों ने भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान समाज सेवी शोभा दुबे, विश्व हिंदू परिषद की जिला संयोजक मातृ शक्ति संध्या त्रिपाठी, संजय भदौरिया, जवाहर वर्मा, विजय चौहान, ओमप्रकाश शुक्ला, बबिता सिंह, उषा उपाध्याय, शालिनी चौहान, दीप माला दुबे, राकेश तिवारी, राजू दुबे, प्रतीक त्रिपाठी पंकज शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें