फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: युवक को कुचलने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली व कंटेनर से टकराई डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। इसके बाद डीसीएम सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारते हुए कंटेनर से जा टकराई। डीसीएम चालक भी घायल हो गया। दुर्घटना की वजह से हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
जनपद मैनपुरी के थाना बेवर के गांव नगला सुदामा निवासी शरद कुमार उर्फ सोनू (30) की मां गीता देवी शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित द केयर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार को शरद अपनी पत्नी खुशबू के साथ मां गीता देवी से अस्पताल में मिलकर रात को बाइक से वापस घर जा रहा था। रात लगभग 10:15 बजे इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास नमकीन के पैकेट लदी डीसीएम ने टक्कर मार दी। शरद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद चालक डीसीएम लेकर भागा तो सकबाई के पास सामने से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रहे कंटेनर से भिड़ंत हो गई। कंटेनर व डीसीएम के आगे के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। डीसीएम चालक जनपद हाथरस के थाना हाथरस गेट के मोहल्ला गढ़ी गिरदरा निवासी अशोक राघव (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया।
झारखंड के जिला चंपारण के कोथली खुर्द निवासी कंटेनर चालक रौनक कुमार को मामूली चोट आई। सीएचसी में मरहम पट्टी कराई गई। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

सात माह पूर्व हुई थी शरद की शादी
शरद की शादी करीब सात माह पूर्व जनपद औरैया के थाना साहर के गांव उदयीपुरवा निवासी खुशी उर्फ खुशबू के साथ हुई थी। शरद खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह दो भाई में बड़े थे। छोटा भाई सुमित है।
विज्ञापन

-
डीसीएम से लूट ले गए नमकीन के पैकेट
क्षतिग्रस्त डीसीएम व कंटेनर को पुलिस ने सड़क के किनारे ही खड़ा करवा दिया था। डीसीएम में पास्ता नमकीन भरी थी। डीसीएम क्षतिग्रस्त हो जाने से नमकीन के पैकेट बाहर निकल आए थे। क्षेत्र के लोग डीसीएम से नमकीन के पैकेट निकालकर ले जाते रहे। आसपास कोई पुलिस कर्मी न होने से लोग बड़ी मात्रा में नमकीन के पैकेट लूट ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें