फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: किशनी में सरकारी योजनाओं और स्थानीय विधायक से जनता कितना संतुष्ट, इस रिपोर्ट में जानें

Fri, 25 Sep 2026 11:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, किशनी

सार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है,वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में किशनी विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बातचीत की। 
विज्ञापन
किशनी में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में किशनी विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया। ये सीट मैनपुरी जिले में आती है।

विज्ञापन


किशनी की जनता ने बताया स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार कितना विकास?
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम ने किशनी विधानसभा का दौरा किया। जहां लोगों से सरकारी योजनाओं और स्थानीय विधायक के काम को लेकर बातचीत की। स्थानीय निवासी रमाकांत ने बताया कि पिछले चालीस साल से यहां सपा के विधायक चुने जाते हैं लेकिन विकास जितना होना चाहिए उतना नहीं हो पा रहा है। आगे लोगों ने बताया की बीजेपी सरकार आने के बाद कुछ विकास के काम हो रहे हैं लेकिन जब तक यहां बीजेपी का विधायक नहीं चुना जाएगा तब तक यहां का विकास नहीं होगा। बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि पिछली सरकारों में गुंडागर्दी होती थी लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद से डर का माहौल खत्म हुआ है।


योगी सरकार की तारीफ में बोले किसान
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम ने किसानों से बात की। इस दौरान लोगों ने बताया कि किसान सम्मान योजना का लाभ कुछ लोगों को मिल रहा है कुछ लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। आगे श्याम बिहारी ने बताया कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है और बिजली समय से नहीं आती है। आगे उन्होंने कहा कि किसानों का सबसे ज्यादा खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उचित दाम पर बीज नहीं किसानों को मिल रही है। किसानों ने गांव की टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन



सपा के पीडीए फॉर्मूले पर क्या बोलीं डिंपल यादव
अमर उजाला की टीम ने मैनपुरी की सपा सांसद डिपल यादव से बात की। बातचीत के दौरान सपा सांसद ने बताया कि हमारी रणनीति पीडिए के लोगों को साथ लेकर चलने की है। डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश और देश की तरक्की के लिए बीजेपी को सत्ता से हटाना बहुत जरूरी है। आगे वीडियो में सुने पूरी बात...


किशनी की जनता से विकास पर चर्चा
किशनी विधानसभा में सरकारी योजनाओं और विकास को लेकर बातचीत के दौरान घासीराम ने बताया कि हमें बीजेपी सरकार से पूरी उम्मीद है। सरकार की तरफ से कई विकास कार्य कराए गए है। आगे अनिल कुमार ने बताया कि जबसे बीजेपी की सरकार आई है तब से प्रदेश में विकास की रफ्तार ने गति पकड़ी है। लोगों ने स्थानीय विधायक को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि जनता अब परिवर्तन चाहती है, लगातार तीन बार से जीत रहे विधायक को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।


सरकारी योजनाओं से महिलाओं को मिल रहा लाभ
महिला सुरक्षा और तमाम मुद्दों को लेकर अमर उजाला की टीम ने महिलाओं से बात की। बातचीत के दौरान महिलाओं ने बताया कि महिलाओं को बहुत सहुलियत मिल रही है, पहले आने-जाने में बहुत डर लगता लेकिन अब डर का माहौल खत्म हो गया है। महिलाओं ने बताया कि पहले लूट, चोरी, डकैती होती थी प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद बहुत परिवर्तन हुआ है। साथ ही महिलाओं ने कहा कि योगी और मोदी सरकार में बहुत लाभ मिल रहा है। यहां भी महिलाओं ने स्थानीय विधायक को लेकर नाराजगी जताई। महिलाओं ने बताया कि पेंशन मिल रही है, आवास मिला है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उनको मिल रहा है। 
विज्ञापन

    
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें